
Healthy Dips for Babies: जन्म के 6 महीने तक बच्चा सिर्फ मां का दूध पीता है। 7वें महीने से बच्चे को ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। छोटे बच्चों की डाइट हेल्दी रखनी चाहिए, ताकि वे हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहें। अक्सर लोग छोटे बच्चों को दूध और बिस्किट खिलाना शुरू कर देते हैं। जबकि मैदे से बनी चीजें सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चे को शुरुआत में हेल्दी डिप्स खिलाना शुरू करना चाहिए। आप फलों या सब्जियों से बने होममेड डिप्स बच्चे को खिला सकते हैं। जानते हैं, होममेड हेल्दी डिप्स के बारे में-
छोटे बच्चों के लिए हेल्दी डिप्स- Healthy Homemade Dips for Babies in Hindi
1. गाजर और काजू डिप्स
छोटे बच्चों के लिए गाजर और काजू डिप काफी फायदेमंद होती है। आप भी अपने बच्चों को काजू और गाजर डिप खिला सकते हैं। बच्चों को गाजर और काजू डिप खिलाने से उनका विकास होता है। इस डिप को खाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। साथ ही, बच्चे जल्दी से बीमार भी नहीं पड़ते हैं। गाजर और काजू डिप खिलाने से बच्चों का सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से भी बचाव होता है। इसके लिए आप गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब गाजर को उबालें और फिर बारीक पीस लें। इसके साथ ही, काजू को भी बारीक पीस लें। बच्चे को रोजाना इस डिप को खिलाने से काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Healthy Dips: ब्रेकफास्ट और स्नैकिंग टाइम के लिए घर पर बनाएं प्रोटीन और आयरन से भरपूर 3 हेल्दी चटनी
2. चुकंदर का डिप्स
चुकंदर, पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। बच्चों को चुकंदर डिप खिलाने से खून की कमी दूर होती है। चुकंदर डिप हड्डियों को मजबूत बनाता है। इस डिप को खाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आपको बता दें कि चुकंदर डिप बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस डिप को खाने से बच्चे हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसके लिए आप चुकंदर को उबालें और फिर बारीक पीस लें। अब इसे ठंडा करके आप अपने बच्चे को खिला सकते हैं।
3. कद्दू का डिप्स
कद्दू या सीताफल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कद्दू की डिप बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप कद्दू को छीलकर उबाल लें। जब ये अच्छी तरह से पक जाए, तो हाथ से मैश करें और फिर बच्चे को खिलाएं। कद्दू की डिप बच्चों को काफी पसंद आती है। इस डिप को खाने से बच्चों को ताकत मिलती है। बच्चों का एनर्जी लेवल बढ़ता है और बच्चे सेहतमंद रहते हैं।
4. एवोकाडो डिप्स
बच्चों के लिए एवोकाडो डिप काफी लाभकारी होती है। एवोकाडो में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही, एवोकाडो में हेल्दी फैट्स भी होते हैं। अगर आप बच्चे को रोजाना एवोकाडो डिप खिलाएंगे, तो इससे बच्चे को ताकत मिलेगी। इसके लिए आप एवोकाडो को उबालें और फिर इसे मैश कर लें। अब आप इसे अपने बच्चे को खिला सकते हैं। रोजाना बच्चे को एवोकाडो डिप खिलाने से उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और बच्चे हेल्दी महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें- World Health Day 2023: बच्चों को किस तरह रखें हेल्दी और फिट? बता रही हैं फिटनेस इंफ्लुएंसर गरिमा
5. स्ट्रॉबेरी डिप्स
छोटे बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी डिप्स काफी फायदेमंद होता है। अगर आपका बच्चा छोटा है, तो आप उसे स्ट्रॉबेरी डिप्स खिला सकते हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी लें। इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब आप इसे अपने बच्चे को खिला सकते हैं। स्ट्रॉबेरी डिप्स काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। स्ट्रॉबेरी डिप्स बच्चों की सेहत के लिए लाभकारी होता है। आप बच्चों को रोजाना स्ट्रॉबेरी डिप्स बनाकर खिला सकते हैं। आप चाहें तो इसमें चिया सीड्स भी मिला सकते हैं।