उम्र बढ़ने के साथ ही फैट बढ़ने के कारण शरीर का शेप बिगड़ने लगता है। ऐसे में आप वेट कंट्रोल रखने के लिए और 55 की उम्र में भी 35 की नजर आने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। स्टोरी में जानें विस्तार से-
प्लैंक
प्लैंक एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। साथ ही यह पेट में जमा चर्बी को कम करती है। इससे बॉडी पॉश्चर को भी सुधारने में मदद मिलती है।
पुशअप्स
वजन कंट्रोल करने के लिए आप रोज 5 से 10 सेट्स पुशअप्स लगा सकती हैं। इससे मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही बॉडी फैट घटता है।
कोबरा पोज
रोजाना नियमित तौर पर कोबरा पोज का अभ्यास करने से आपके पेट की चर्बी कम होती है । साथ ही रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। इससे कमर दर्द की दिक्कत भी दूर होती है।
जॉगिंग करें
रोजाना कम से कम आधे घंटे जॉगिंग करने से आपकी बॉडी से लेकर स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है। इसे करने से जांघों और बाजुओं का फैट कम होता है।
सीढ़ियां चढ़ना
सीढ़ियां चढ़ने से आपके पूरे शरीर को फायदा मिलता है। इसके अलावा इससे आपको थकान भी नहीं होती। यह जांघ और पेट में जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
55 की उम्र में भी 35 की नजर आने के लिए आप ये एक्सरसाइज करें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com