कभी-कभी सीने में दर्द या चुभन का एहसास होना आम बात होती है। कई बार यह समस्या गैस बनने के कारण भी हो सकती है। हालांकि, अगर आपको सांस लेने में चुभन की समस्या हो रही है, तो यह फेफड़ों के कारण भी हो सकती है। आइए इस चुभन की वजह जानते हैं-
निमोनिया
निमोनिया एक बहुत ही आम समस्या है, यह बीमारी किसी को भी अपना शिकार बना लेती हैं। यह एक खतरनाक इंफेक्शन होता है, जिससे इंसान को सांस लेते समय सीने में दर्द या चुभन का एहसास होता है।
ब्लड क्लॉटिंग
सीने में होने वाले दर्द और चुभन का कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म हो सकता है। इस बीमारी के अंदर फेफड़ों की आर्टरी में ब्लड क्लॉटिंग हो जाती है, जिससे टिश्यू तक ब्लड नहीं पहुंच पाता और चुभन की समस्या हो सकती है।
कोलैप्स्ड लंग्स
फेफड़े बैठ जाने की समस्या को इंग्लिश में कोलैप्स्ड लंग्स कहते हैं, यह समस्या अचानक से खड़ी हो सकती है। इस बीमारी के अंदर फेफड़ों और पसलियों के बीच हवा लीक होने लगती है, जिससे सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या हो सकती है।
इंफ्लेमेशन
कई बैक्टीरिया के कारण फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इससे लंग्स मेंब्रेन में इंफ्लेमेशन या सूजन आ जाती है और सांस लेने या खांसते समय सीने में दर्द महसूस होता है।
हाई ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर हाई होने पर दिल और दिमाग के साथ ही फेफड़ों पर भी बुरा असर होता है। जब इंसान का ब्लड प्रेशर नॉर्मल से ऊपर चला जाता है, तो छाती में दर्द या चुभन की समस्या हो सकती है।
कैसे करें बचाव?
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए इंसान को एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी फूड्स का सेवन करना चाहिए। इन फूड्स की मदद से आप लंग्स को हेल्दी और साफ रख सकते हैं। ऐसे में आप बेरीज, ग्रीन टी, हल्दी, अदरक आदि का सेवन कर सकते हैं।
सांस लेते समय छाती में चुभन इन कारणों से हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com